HomePARDAPHAAS BREAKINGबिरनो थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव समेत 93 पुलिसकर्मियों का गैर जनपद तबादला

बिरनो थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव समेत 93 पुलिसकर्मियों का गैर जनपद तबादला

गाजीपुर। वाराणसी परिक्षेत्र स्तर पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 93 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन में किए गए इस स्थानान्तरण में 70 निरीक्षक नागरिक पुलिस और 23 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शामिल हैं। स्थानान्तरण परिक्षेत्र के गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जनपदों के बीच किया गया है।
इस फेरबदल में गाजीपुर के बिरनो थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव का भी गैर जनपद तबादला किया गया है। उन्हें गाजीपुर से जौनपुर भेजा गया है। उनके स्थानान्तरण के साथ ही जिले में तैनात कई अन्य निरीक्षकों का भी दूसरे जनपदों में तबादला हुआ है।
जारी सूची के अनुसार गाजीपुर से कुल 25 निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। इनमें 14 निरीक्षकों को चंदौली और 11 निरीक्षकों को जौनपुर भेजा गया है। वहीं जौनपुर से 35 निरीक्षकों का स्थानान्तरण हुआ है, जिनमें 20 चंदौली और 15 गाजीपुर भेजे गए हैं। चंदौली से 10 निरीक्षकों को स्थानान्तरित किया गया है। इनमें छह गाजीपुर और चार जौनपुर भेजे गए हैं।
इस प्रकार स्थानान्तरण के बाद चंदौली को 34, गाजीपुर को 21 और जौनपुर को 15 निरीक्षक प्राप्त होंगे।
उपनिरीक्षक संवर्ग में सभी 23 उपनिरीक्षक चंदौली जनपद में तैनात थे। इनमें 13 उपनिरीक्षकों को जौनपुर तथा 10 को गाजीपुर स्थानान्तरित किया गया है।
वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से जारी सूची में सभी स्थानान्तरित पुलिस अधिकारियों के नाम और पीएनओ नंबर भी शामिल किए गए हैं। इस फेरबदल को आगामी निर्वाचन की तैयारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments