HomePARDAPHAAS BREAKINGराजा भैया की रामकथा में पहुंचे एमएलसी विशाल सिंह चंचल, ब्लॉक प्रमुख...

राजा भैया की रामकथा में पहुंचे एमएलसी विशाल सिंह चंचल, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने भी सुनी कथा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा और उनके बयानों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। एक तरफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा और उनके पुराने विवादित बयानों पर कड़ा रुख अपनाते हुए धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द का हवाला दिया था। उन्होंने उनके कथा कार्यक्रमों को रद्द करने की मांग भी की थी। वहीं दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री का बयान ‘कथा रोकोगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’ भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन तमाम राजनीतिक बयानबाजी के बीच रामकथा के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भक्तिभाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं।
इसी क्रम में राजा भैया द्वारा कुंडा में आयोजित रामकथा में गाजीपुर के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विशाल सिंह चंचल शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राजा भैया ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एमएलसी विशाल सिंह चंचल को आशीर्वाद दिया।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कथा पंडाल में बैठकर श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया और श्रीराम के जयकारे लगाए। उनके साथ बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ने भक्तिभाव के साथ कथा का रसपान किया। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में नजर आया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments