HomePARDAPHAAS BREAKINGगोआश्रय स्थलों और, एक्सप्रेसवे पर दुर्व्यवस्था पर होगी करवाई : डीएम

गोआश्रय स्थलों और, एक्सप्रेसवे पर दुर्व्यवस्था पर होगी करवाई : डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनता दर्शन के दौरान समस्त उपजिलाधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पांच साल से अधिक समय से लंबित सभी वादों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निस्तारित कराया जाए। लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए एआर कोऑपरेटिव के साथ समन्वय स्थापित करने तथा लेखपालों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए भटकना न पड़े और उन्हें समय से आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो।
उन्होंने सभी गोआश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए चारा, पानी, प्रकाश और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही बिना अनुमति कहीं भी मूर्ति स्थापित न होने पाए, इसके लिए उपजिलाधिकारियों को स्वयं निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कोहरे के दृष्टिगत वाराणसी-गोरखपुर एनएच-31, गाजीपुर-बारा-बक्सर मार्ग और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, रिफ्लेक्टर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय समय से पूरे कराने को कहा।
इसके अलावा सभी इंट्री पॉइंट पर अधिशासी अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आपसी समन्वय से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कर्मचारियों के लंबित मानदेय के भुगतान के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण कराने को भी कहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments