HomePARDAFHAAS BREAKINGपांच अस्पतालों को नोटिस, पैथोलॉजी का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति

पांच अस्पतालों को नोटिस, पैथोलॉजी का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति

गाजीपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पतालों की व्यवस्था जांचने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों और जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सीएमओ ने पांच अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर कमियां दूर करने का निर्देश दिया है। वहीं, प्रकाश नगर स्थित प्रत्यक्ष पैथोलॉजी लैब का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
सीएमओ के निरीक्षण में कई स्थानों पर चिकित्साधिकारी और पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिले। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता नहीं थी। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर की साफ-सफाई में कमी, बायोमेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने जैसी गंभीर खामियां मिलीं। पंजीकरण और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों से संबंधित कमियां भी उजागर हुईं।
सीएमओ ने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल, हेतिमपुर महाराजगंज, भीमधरा हॉस्पिटल, सैनिक चौराहा, राज हॉस्पिटल, आरटीओ कार्यालय के पास अतरौली, वैष्णो क्लीनिक हॉस्पिटल, सैनिक चौराहा और एसआर डायग्नोस्टिक, तुलसी नगर चुंगी को नोटिस जारी किया गया है। सभी को 10 दिन का समय देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी गई है।
वहीं, प्रकाश नगर स्थित प्रत्यक्ष पैथोलॉजी लैब में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसका पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की गई है। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर शैलेष और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सरोज भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments