HomePARDAPHAAS BREAKINGकार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित हाईवे तिराहे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नारायण साहनी (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी गौतम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गौतम यादव की खरौना गांव में रिश्तेदारी है। वह अपने साथी नारायण साहनी के साथ शादी का निमंत्रण देने वहां आए थे। सोमवार सुबह दोनों बाइक से गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मारुति स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद बाजार के लोगों और राहगीरों ने सिधौना चौकी पुलिस तथा नजदीकी वेदांता अस्पताल को सूचना दी। चौकी प्रभारी सुधीर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल गौतम यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।
मृतक नारायण साहनी पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल साहनी वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के मच्छोदरी के निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल कार और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments