HomeKhabar Thodi Hatkarडीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी...

डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी व चेकिंग व्यवस्था परखी

गाजीपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को पारदर्शी, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।
इसी क्रम में दोनों अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श बाजार स्थित ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र का सघन स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों के संचालन, परीक्षार्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी गंभीरता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी मुस्तैदी से निर्वहन करने को कहा। साथ ही यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि आदर्श बाजार और परीक्षा केंद्र के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दें। दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments