HomePARDAFHAAS BREAKINGमहिलाओं और बालिकाओं से अश्लील हरकत के आरोप में दो गिरफ्तार

महिलाओं और बालिकाओं से अश्लील हरकत के आरोप में दो गिरफ्तार

गाजीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी और उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय यादव (45) पुत्र स्व. लालधन यादव, निवासी बारा रिट्टी पश्चिम तरफ, थाना गहमर तथा अशोक राजभर (40) पुत्र बबुआ राजभर, निवासी करहिया, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना सुहवल में मु0अ0सं0 230/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह, थाना गहमर तथा उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव मय हमराह, थाना गहमर शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता चर्चा में है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments