गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर मांझा पुलिस और स्वाट टीम बी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 262.16 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख 73 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष रामपुर मांझा कौशलेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम तथा स्वाट टीम बी के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुस्लिमपुर में मस्जिद के सामने हाईवे के दक्षिणी लेन किनारे गुमटी के पास बैठे तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजाल अहमद (28), निवासी देवकली थाना रामपुर मांझा, गोरखनाथ (26), निवासी बड़ेपुर थाना सैदपुर और अवनीश कुमार (25), निवासी चाड़ीपुर थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान पुलिस ने 262.16 ग्राम हेरोइन, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें एक मोटरसाइकिल का नंबर UP61BQ4885 है, जबकि दूसरी बिना नंबर प्लेट की बताई गई है।
बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर मांझा में मु0अ0सं0 0142/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में रामपुर मांझा पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त भूमिका रही।















