HomeLok Sabhaबिग ब्रेकिंग - ओवरब्रिज पर सेल्फी बनी काल, 4 दोस्तों की मौत;...

बिग ब्रेकिंग – ओवरब्रिज पर सेल्फी बनी काल, 4 दोस्तों की मौत; 4 गंभीर घायल

वाराणसी – प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास हुआ। सभी दोस्त निखिल के जन्मदिन पर विंध्याचल धाम दर्शन करने गए थे और वापस काशी लौट रहे थे।
सुबह करीब 6 बजे दोस्तों ने ओवरब्रिज पर अपनी स्कार्पियो (UP 65 EB 2199) रोक दी। सभी गाड़ी से बाहर निकलकर फोटो और सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कार्पियो और दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन शव ओवरब्रिज पर पड़े मिले, जबकि एक शव करीब 30 फीट नीचे मिला। एक घायल भी ओवरब्रिज के नीचे मिला।
मृतकों की पहचान आनंद यादव (25), आलोक मिश्रा (30), प्रदीप सिंह (36) और विद्वांशु यादव (30) के रूप में हुई है। घायलों में सावन यादव (26), किशन यादव (35), राजकुमार यादव (35) और निखिल (32) शामिल हैं। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
हादसे से कुछ मिनट पहले की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें सात दोस्त स्कार्पियो के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि आठवां दोस्त फोटो खींच रहा था। यही उनकी आखिरी तस्वीर साबित हुई।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक करीब 200 मीटर दूर वाहन छोड़कर फरार हो गया। CCTV फुटेज की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। स्कार्पियो से प्रसाद के डिब्बे, नारियल और चुनरी भी मिली है।
मृतक प्रदीप सिंह एक ई-कॉमर्स कंपनी में मैनेजर थे और चोलापुर के एकला गांव के रहने वाले थे। उनके पीछे पत्नी और एक बेटा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments