HomePoliticsभड़सर में विनोद खरवार का भव्य स्वागत, बोले- मान-सम्मान का कर्जदार रहूंगा

भड़सर में विनोद खरवार का भव्य स्वागत, बोले- मान-सम्मान का कर्जदार रहूंगा

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद गृह जनपद पहुंचे विनोद कुमार खरवार, बिरसा मुंडा का स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित**

बिरनो (गाजीपुर)। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार खरवार के गृह जनपद गाजीपुर आगमन पर भड़सर बाजार में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मारकंडे खरवार और दीना गौड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।

भड़सर बाजार स्थित अभय इंटरप्राइजेज परिसर में आयोजित समारोह में बच्चियों ने तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर विनोद कुमार खरवार का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्हें भगवान बिरसा मुंडा का स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। नंद ग्रुप और अभय इंटरप्राइजेज की ओर से भी उन्हें स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

मान-सम्मान का हमेशा कर्जदार रहूंगा : विनोद खरवार

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार खरवार भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि भड़सर और क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो मान-सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वह हमेशा कर्जदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक छोटे कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने और बड़े दायित्वों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत करने के बाद उन्हें जिला अध्यक्ष और काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्वों पर काम करने का अवसर मिला। अब उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उन्होंने इसे पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलने वाले अवसर का उदाहरण बताया।

विनोद खरवार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिला स्नेह और सम्मान वह कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यक्ति को कोई काम हो तो वह निःसंकोच उनसे संपर्क कर सकता है। क्षेत्र के लोगों के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

समारोह में वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, विनोद गुप्ता प्रधान, विनोद पटेल, भरत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक सिंह, मार्कण्डेय खरवार, दीना गौड़, दिलीप गौड़, विनोद यादव, नीरा यादव, मुसाफिर यादव, सुरेश दबगर, परमानंद यादव, कृष्णानंद यादव, राजन खरवार, विक्की खरवार और अनमोल खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments