Wednesday, September 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalनोनहरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नोनहरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट और धारा 82/83 सीआरपीसी से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष नोनहरा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी ने कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुरेंद्र बिंद (40) पुत्र श्रीराम बिंद निवासी नसीपुर उर्फ मुगलानी चक, थाना नोनहरा शामिल है। उसके खिलाफ पारिवारिक न्यायालय गाजीपुर से जारी मुकदमा संख्या 439/2019 में धारा 128 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी था।

 

दूसरा अभियुक्त सरवन राजभर (25) पुत्र दीपन राजभर निवासी बघुई बुजुर्ग, थाना नोनहरा है। उसके खिलाफ पॉक्सो न्यायालय गाजीपुर से संबंधित मुकदमा संख्या 41/2019 में धारा 363/376 भारतीय दंड संहिता और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू तथा धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई के क्रम में दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button