Saturday, September 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeजुआ खेलते चार गिरफ्तार, 5280 रुपये बरामद

जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 5280 रुपये बरामद

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों की एक गड्डी, फड़ पर रखे 3580 रुपये, तलाशी में 1700 रुपये, काले रंग की प्लास्टिक पन्नी और चार मोबाइल फोन बरामद किए।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक व उपनिरीक्षक संतराम यादव पुलिस टीम के साथ अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटहरा मजार के पास छापेमारी की। मौके पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अतुल सिंह पुत्र स्व. वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी मदनपुर उर्फ प्रतापपुर, सोनू दुबे पुत्र दीनानाथ दुबे निवासी गोशन्देपुर, अनिश कनौजिया पुत्र मुलायम कनौजिया निवासी कुचौरा और शशिकांत दुबे पुत्र स्व. रमाशंकर दुबे निवासी मदनपुर उर्फ प्रतापपुर शामिल हैं।

गिरफ्तार अतुल सिंह के खिलाफ करंडा थाने में जुआ अधिनियम समेत तीन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में थाना करंडा में मु.अ.सं. 195/26 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button