Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshजंगीपुर - सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मृतक नीरज राम...

जंगीपुर – सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मृतक नीरज राम के परिजनों से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल दिनांक 26 जून 2024 को जनपद गाजीपुर जायेगा। जनपद गाजीपुर के नगर पंचायत जंगीपुर वार्ड नं0-2 थाना जंगीपुर के निवासी श्री रमेश राम का पुत्र नीरज कुमार की संदिग्ध हालत में हुई मौत की जांच एवं जानकारी तथा शोकाकुल परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधि मण्डल नगर पंचायत जंगीपुर वार्ड नं0-2 गाजीपुर पहुंचेगा। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण है सर्वश्री ओम प्रकाश सिंह विधायक/पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार, जगदीश कुशवाहा पूर्व सांसद, डा0 वीरेन्द्र कुमार यादव विधायक जंगीपुर, जैकिशन साहू विधायक गाजीपुर, मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, चौधरी लालता प्रसाद निषाद पूर्व विधायक, गोपाल यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजीपुर, अंकित भारती विधायक सैदपुर, सिवगतुल्लाह अंसारी पूर्व विधायक मोहम्मदाबाद, काशीनाथ यादव पूर्व एम0एल0सी0, सत्य प्रकाश सोनकर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी, विजय यादव पूर्व एम0एल0 सी0, त्रिवेणी राम पूर्व विधायक, उमाशंकर कुशवाहा पूर्व विधायक, जितेन्द्र कुमार भारती राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी एवं आलोक कुमार राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी शामिल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button