Monday, August 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगंगा घाट पर नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत

गंगा घाट पर नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो की मौत

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट पर सोमवार सुबह नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूब गए। घाट पर मौजूद नाविकों ने एक युवक शिवम कुशवाहा को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि अरुण पांडेय और गुलशन कुशवाहा नदी में समा गए। स्थानीय गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान मुहम्मदाबाद नगर के शैव टोला निवासी अरुण पांडेय और गुलशन कुशवाहा के रूप में हुई। दोनों अपने साथी व गुलशन के रिश्तेदार टोडरपुर निवासी शिवम कुशवाहा के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे। नहाने के दौरान पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए। शिवम को नाविकों ने हाथ पकड़कर बाहर निकाल लिया। सामान्य होने पर उसने दोनों साथियों के डूबने की जानकारी दी।

अरुण और गुलशन स्नातक के छात्र थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दोनों अपने परिवार के बड़े बेटे थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button