Thursday, July 23, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर - बीएससी छात्रा लापता, 25 हजार की फिरौती लेने के बाद...

गाजीपुर – बीएससी छात्रा लापता, 25 हजार की फिरौती लेने के बाद भी नहीं छोड़ा

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव की 19 वर्षीय बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा 19 जुलाई को पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित पिता मुन्ना यादव का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर छात्रा को छोड़ने के बदले 25 हजार रुपये की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर हत्या कर किडनी बेचने की धमकी दी। बदमाशों के दबाव में उन्होंने बताए गए क्यूआर कोड पर 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बेटी अब तक वापस नहीं आई। आरोप है कि आरोपी अब और पैसे मांगते हुए धमकियां दे रहा है।दुल्लहपुर थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश कर रही है तथा छात्रा की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button