Tuesday, July 7, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGकिशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उपनिरीक्षक औरंगजेब खान अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को फरीदहां रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन कुमार (22) पुत्र राजदेव राम, निवासी ग्राम शिवदासपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में थाना खानपुर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button