Thursday, July 2, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण की मांग, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को सौंपा...

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण की मांग, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। महाराजगंज से सैयदराजा तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने सांसद से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने और शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए पहल करने का अनुरोध किया।ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव, लंबी यात्रा अवधि और परिवहन की बढ़ती लागत के कारण आर्थिक, औद्योगिक तथा कृषि विकास प्रभावित हो रहा है। ऐसे में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बेहद आवश्यक है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे बनने से राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रमुख मार्गों से सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक कम समय में पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावना बढ़ेगी। साथ ही उद्योग, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आधुनिक एक्सप्रेसवे के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं और यातायात जाम में कमी आएगी। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी।क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगी और परियोजना की शीघ्र स्वीकृति के लिए प्रभावी प्रयास करेंगी, जिससे क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button