Sunday, June 28, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGईंट भट्ठे से ट्रैक्टर कब्जाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर कब्जाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद के बरेसर थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना बरेसर पर दर्ज मुकदमा संख्या 133/26, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने अपनी टीम के साथ 27 जून 2026 को छापेमारी की। इस दौरान मुकदमा वादी के ईंट भट्ठे पर पहुंचकर कब्जे में लिए गए महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीतन वनवासी पुत्र सोमारु वनवासी निवासी रेंगा, तिलेश्वर पुत्र मुन्ना निवासी भोपतपुर तथा पंजाबी पुत्र रामकृत वनवासी निवासी सेमऊर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। तीनों आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे तक सीमित पाया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां ने अपनी पुलिस टीम के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button