गाज़ीपुर – जमानिया कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती उमरगंज गांव में सड़क हादसे में घायल 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक नितीश कुमार लहुआर स्थित ईंट-भट्ठे से खाना खाने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार डम्पर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नितीश को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नितीश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का सहारा था। उसकी मां सुनीता देवी का 22 मई को निधन हुआ था। मां की मौत के महज 25 दिन बाद बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पिता ने डम्पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।














