Sunday, June 21, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हमले में देवराज सिंह ठाकुर समेत...

ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हमले में देवराज सिंह ठाकुर समेत अन्य पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

गाजीपुर। सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे सात आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में सैदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि देवराज सिंह ठाकुर, नितेश सिंह उर्फ भोनू सिंह, राजन सिंह, गोलू सिंह, सर्वेश यादव, गोविंद यादव और अमित यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सैदपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अब उनके खिलाफ इनाम घोषित किया गया है।

इस मामले ने जिले की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव और मुख्य आरोपी देवराज सिंह ठाकुर के बीच लंबे समय से बेहद करीबी संबंध रहे हैं, जो क्षेत्र में किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच हुआ यह विवाद लोगों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button