HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर: पॉक्सो मामले का वांछित संतोष यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजीपुर: पॉक्सो मामले का वांछित संतोष यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और वांछित आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित संतोष यादव (40) निवासी जमानिया को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल तथा 750 रुपये नकद बरामद किए हैं।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की अतिरिक्त धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी लूट, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। घटना के खुलासे में यक्ष एप की भी मदद ली गई, जिसके माध्यम से संदिग्ध अपराधियों की सूची तैयार कर जांच की गई। आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments