Friday, June 5, 2026
Your Dream Technologies
HomeNationalजनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा...

जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” विषयक समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान अवधि में ग्राम पंचायतों, विकास खंडों एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा रोजगार संबंधी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में बताया गया कि 14 से 16 जून तक सभी विकासखंडों में त्रिदिवसीय जनकल्याण मेले आयोजित होंगे, जबकि 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा 18 से 20 जून तक जनपद मुख्यालय पर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button