Thursday, May 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - चोरी की अपाची बाइक के साथ दो बाल अपचारी पुलिस...

गाजीपुर – चोरी की अपाची बाइक के साथ दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर – बरेसर थाना पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना बरेसर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 93/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार 14 मई 2026 को उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में जांच एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुबह चोरी हुई अपाची मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्ध युवक टोडरपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने उनके पास से वाहन संख्या UP61AW7523 वाली सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल बरामद की। पकड़े गए दोनों बाल अपचारियों को विधिक प्रक्रिया के तहत पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं थाना बरेसर पुलिस के जवान शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button