HomeCrimeगाजीपुर - फोरलेन पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, छह लोग घायल

गाजीपुर – फोरलेन पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, छह लोग घायल

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र में फोरलेन पर बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवापुर चट्टी के पास ट्रक और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सभी घायल मऊ जनपद के निवासी हैं और भदोही से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देवापुर चट्टी की ओर से आ रहा एक ट्रक फोरलेन पर बने कट से मऊ की तरफ मुड़ने लगा। तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ट्रक से जा भिड़ी।

दुर्घटना में पहाड़पुर गोलगढ़ी, घोसी निवासी लालचंद्र चौहान और बृजेश चौहान सहित कुतुबपुर गोहाना, मोहम्मदाबाद के लल्लन चौहान, संजय चौहान, प्रदीप चौहान और अश्वनी चौहान घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लालचंद्र, संजय और बृजेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरदह थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments