Thursday, May 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में बाढ़ और कटाव से निपटने की तैयारियां तेज, डीएम ने...

गाजीपुर में बाढ़ और कटाव से निपटने की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर – संभावित बाढ़ और कटाव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों, कटाव निरोधक कार्यों और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, चिकित्सा विभाग के अधिकारी तथा सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता देवकली पम्प नहर प्रखंड-प्रथम द्वारा किया गया। उन्होंने तटबंधों की स्थिति, संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों और बाढ़ राहत तैयारियों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करें और गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण कराएं।

डीएम ने बाढ़ चौकियों पर पेयजल, दवाइयां, नाव, खाद्यान्न, प्रकाश और संचार व्यवस्था उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए दवाएं और टीकाकरण की तैयारी करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग को किसानों का फसल बीमा समय से कराने और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button