Tuesday, May 12, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsसांसद के फाटक पहुंचीं सपना सिंह, अफजाल अंसारी से किए तीखे सवाल

सांसद के फाटक पहुंचीं सपना सिंह, अफजाल अंसारी से किए तीखे सवाल

गाजीपुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के नेतृत्व में सपा सांसद अफजाल अंसारी के यूसुफपुर स्थित आवास फाटक का घेराव कर प्रदर्शन किया। शहीद पार्क से निकला महिलाओं का जुलूस यूसुफपुर बाजार और विट्ठल चौराहा होते हुए सांसद आवास तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने “महिला जन आक्रोश” और “विपक्षी सांसद का घेराव” लिखे बैनर लेकर नारेबाजी की।
सांसद अफजाल अंसारी जैसे ही आवास से बाहर आए, उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि वह महिला आरक्षण के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि गाजीपुर लोकसभा सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने की मांग का भी वह समर्थन करेंगे। सांसद ने भाजपा पर बिना विपक्ष से चर्चा किए जल्दबाजी में महिला आरक्षण बिल लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सबसे पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करने वालों में थे।
वहीं सपना सिंह ने भाजपा को महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल के विरोध से समाजवादी पार्टी की सोच उजागर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं को उच्च पदों पर नहीं देखना चाहता। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button