Saturday, May 9, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGकमीशन मांगने वाले पंचायत सचिव पर गिरी गाज, निलंबित

कमीशन मांगने वाले पंचायत सचिव पर गिरी गाज, निलंबित

गाजीपुर – करंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मकसूदनपाह उर्फ महाबलपुर में विकास कार्यों के भुगतान के एवज में कमीशन मांगने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब ग्राम प्रधान बालकरन बिंद ने सचिव के साथ हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर अधिकारियों को सौंपा। ऑडियो में सचिव विकास कार्यों के लिए खरीदी गई सामग्री के भुगतान से पहले कमीशन की मांग करता सुनाई दे रहा है।

बताया गया कि संतोष कुमार के पास मकसूदनपाह, कुचौरा और रामनाथपुर ग्राम पंचायतों का प्रभार था। उनकी कार्यशैली से नाराज तीनों ग्राम प्रधानों ने करीब चार माह पहले मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत पत्र दिया था, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच नौदर और रामनाथपुर पंचायतों में भुगतान तो हो गया, लेकिन मकसूदनपाह में प्रधान का मानदेय, सीसी सड़क निर्माण और पंचायत सहायक से जुड़े कई विकास कार्य लंबित रहे।

प्रधान बालकरन बिंद लगातार ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक शिकायत करते रहे, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने सबूत जुटाने के लिए सचिव की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। मामला मीडिया में “भुगतान से पहले कमीशन पर अड़ा सचिव” शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित हुआ।

जिला विकास अधिकारी ने कुचौरा गांव में वित्तीय अनियमितता और मकसूदनपाह में सीसी सड़क निर्माण में कमीशन मांगने के आरोपों को गंभीर मानते हुए संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच मरदह के खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि त्रिपाठी को सौंपी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button