Tuesday, March 31, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को मिलेंगे स्मार्टफोन व उपकरण

गाजीपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, कार्यकर्ताओं को मिलेंगे स्मार्टफोन व उपकरण

गाजीपुर – मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ से आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस और स्मार्टफोन वितरण की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान सादात विकासखंड में बाल विकास परियोजना कार्यालय तथा जमानिया क्षेत्र के कर्महरी पाह, सैयद राजा बासुहारी, अधियारा और रामपुर फुफआंव समेत कई स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। देवकली विकासखंड के शिवसिंह चक और चिलार में भी नए केंद्रों का उद्घाटन हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे। आपूर्ति के बाद वितरण कार्यक्रम आयोजित कर उपकरण सौंपे जाएंगे। इससे बाल विकास और पोषण सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button