Tuesday, March 31, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान पूर्वक विदाई

गाजीपुर – सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान पूर्वक विदाई

गाजीपुर – पुलिस लाइन सभागार में आज दिनांक 31 मार्च 2026 को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र, बैग एवं प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस समारोह में उप निरीक्षक ना0पु0 श्री महमूद हसन तथा मुख्य आरक्षी चालक श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवा योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री महमूद हसन ने 14 अगस्त 1986 को पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की थी और उन्होंने कुल 39 वर्ष 7 माह 17 दिन तक अपनी सेवाएं दीं। वहीं, श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने 1 जुलाई 1984 को आरक्षी पद से अपनी सेवा शुरू की और लगभग 40 वर्षों तक विभाग की सेवा की।

दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक एवं सम्मानपूर्ण रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button