Thursday, March 26, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeपॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

गाजीपुर – भांवरकोल थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग की बरामदगी की है। यह कार्रवाई 26 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से की गई।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे और उनकी टीम ने मु0अ0सं0-61/2026 के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कलविन्द्र उर्फ कलवेन्द्र (27 वर्ष), निवासी परसदा, थाना भांवरकोल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button