HomeCrimeविद्यालय में बच्चों से ईंट उठवाना पड़ा महंगा, प्रधानाध्यापक निलंबित

विद्यालय में बच्चों से ईंट उठवाना पड़ा महंगा, प्रधानाध्यापक निलंबित

गाज़ीपुर – खानपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बिझवल में बच्चों से ईंट ढुलवाने का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बच्चों से ईंट उठवाने का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।

अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं, न कि मजदूरी कराने के लिए। स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार अन्य शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments