Wednesday, March 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeरसूलाबाद उपचुनाव एसडीएम की अनुपस्थिति में स्थगित

रसूलाबाद उपचुनाव एसडीएम की अनुपस्थिति में स्थगित

ग़ाज़ीपुर – मरदह ब्लॉक क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में मंगलवार को प्रस्तावित ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया। निर्धारित समय पर चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी क्योंकि संबंधित एसडीएम रविश कुमार मौके पर उपस्थित नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण मतदान कार्य आगे नहीं बढ़ पाया और चुनाव को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान रसमुनिया देवी के 29 दिसंबर को निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसी के चलते प्रशासन द्वारा 17 मार्च को उपचुनाव की तिथि तय की गई थी। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और ग्रामीणों में मतदान को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा था, लेकिन अंतिम समय में प्रशासनिक बाधा उत्पन्न हो गई।

इस संबंध में एडीओ पंचायत अजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उच्चाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जल्द ही नई तिथि घोषित करेगा। मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे और चुनाव टलने से निराशा व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button