Monday, March 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - उद्योग बंधु बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर – उद्योग बंधु बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर – जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन से संबंधित बैठक राइफल क्लब में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों और निवेशकों को अनुमतियां, अनापत्तियां, पंजीयन तथा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि एकल मेज व्यवस्था के तहत कॉमन एप्लीकेशन के माध्यम से सभी आवेदनों का निस्तारण समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन किया जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि फरवरी 2026 के बाद निवेश मित्र पोर्टल पर कई विभागों के प्रकरण लंबित हैं। इनमें श्रम विभाग का 1, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 5, एमएसएमई विभाग के 4, कृषि विभाग के 20, रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स का 1, अग्निशमन विभाग का 1, राजस्व विभाग के 17, यूपीपीसीएल के 3 तथा बाट-माप विभाग का 1 प्रकरण शामिल है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में समय-सीमा के बाद लंबित एक प्रकरण को दो दिन के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उद्यमी बषिष्ट सिंह यादव द्वारा विद्युत बिल में गलत बकाया और सरचार्ज की शिकायत भी उठाई गई। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि सरचार्ज नियमानुसार है। मामले की जांच के लिए इसे अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल को भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भरने और सड़कों की मरम्मत का कार्य अधिकांश स्थानों पर पूरा होने तथा लालदरवाजा क्षेत्र में कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button