Friday, March 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeग़ाज़ीपुर - ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी डीएम एसपी का...

ग़ाज़ीपुर – ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी डीएम एसपी का निर्देश

गाजीपुर – शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने की। बैठक में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनसामान्य को गैस और ईंधन की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब केवल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है और बुकिंग के बाद प्राप्त ओटीपी हॉकर को देने पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को अपनी दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, जिसमें बुकिंग प्रक्रिया, ओटीपी सत्यापन और डिलीवरी की समय सीमा की जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में नई रीफिल की बुकिंग पिछली बुकिंग के 26वें दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 46वें दिन से शुरू हो रही है। वर्तमान में जिले में औसतन तीन दिनों का बैकलॉग चल रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। बैठक में कई प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button