Monday, March 9, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeब्रेकिंग - पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद की...

ब्रेकिंग – पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या, गाज़ीपुर से जुड़ा तार

महराजगंज – जिले के नौतनवा कस्बे में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिला कर्मी के पति ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि पति ने 4 साल के बेटे और 3 साल की बेटी को रस्सी के सहारे खिड़की से लटका दिया। इसके बाद खुद कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी।

सुबह किराएदार को हुई आशंका

घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे की है। बच्चों की चीख सुनकर नीचे रहने वाले किराएदार को शक हुआ। उन्होंने ऊपर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने महिला जवान को फोन कर घटना की जानकारी दी।

दरवाजा तोड़ने पर सामने आया खौफनाक मंजर

महिला जवान ड्यूटी छोड़कर घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। खिड़की की जाली से बेटे और बेटी के शव लटके हुए थे, जबकि पति का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटक रहा था।

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

मृतक ने कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा था। उसमें उसने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी सोनू गौतम समेत कई लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

गाजीपुर का रहने वाला था परिवार

परिवार मूल रूप से गाजीपुर जिले के सैदपुर का रहने वाला था। महिला जवान वंदना (35) SSB की 66वीं वाहिनी में तैनात है और नौतनवा के गांधीनगर मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button