Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsजंगीपुर विधानसभा चौपाल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का 2027 बना निशाना

जंगीपुर विधानसभा चौपाल में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का 2027 बना निशाना

गाजीपुर – जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के जंगीपुर नगर पंचायत के एक मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय बजट 2026 पर विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय रहे। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और आमजन को इससे अवगत कराया।

ओमप्रकाश राय ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026 किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बजट में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि SIR को मजबूती से पहल करने की जरूरत है हमने बिहार जीता है बंगाल की तैयारी है और 2027 में जीत की हैट्रिक भी लगाई जाएगी।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश कुशवाहा ने बजट को ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी बताया। उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं के अनुरूप है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।

बजट को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा और संचालन राकेश यादव ने किया

उपस्थित लोगों में प्रवीण सिंह, अभिमन्यु सिंह मन्नू,लालजी गुप्ता,संकठा प्रसाद मिश्रा, शैलेश राम, अवधेस राजभर, लाल बहादुर पांडे ,मन्नू राजभर, संतोष सिंह , अभिनव जयसवाल, पवनसुत गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अभिनय सिंह ,सप्पू गुप्ता, प्रमोद राय, सहित विधानसभा के बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button