गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 37 वर्षीय वीरेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। अमिरहां गांव निवासी वीरेंद्र वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक पर घर लौट रहे थे। सैदपुर-भीमापार मार्ग पर जैनपुर गांव के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर में गंभीर चोट आई और अधिक रक्तस्राव के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।














