HomeCrimeदीपक राजभर हत्याकांड के इनामी आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम घोषित...

दीपक राजभर हत्याकांड के इनामी आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम घोषित था

गाजीपुर – कासिमाबाद थाना क्षेत्र में चर्चित दीपक राजभर हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक को उसके दो साथियों सौरभ यादव और धनंजय राजभर के साथ दबोचा है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 9/10 फरवरी की रात टोडार गांव के पास चेकिंग के दौरान विशाल यादव और सौरभ यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं 10 फरवरी को वांछित अभियुक्त धनंजय राजभर को उसके गांव बेलसड़ी स्थित घर से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी विशाल यादव पर गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सौरभ यादव और धनंजय राजभर का भी आपराधिक इतिहास है।

पुलिस ने बताया कि दीपक राजभर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments