गाजीपुर – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तुलसीपुर, गाजीपुर में 10 फरवरी 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में मारुति कंपनी के लिए टेक्नीशियन तथा रोडवेज विभाग के लिए ड्राइवर पदों पर भर्ती की जाएगी। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
मारुति कंपनी में टेक्नीशियन पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं रोडवेज विभाग में ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थी के पास हैवी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी शैक्षिक एवं आईटीआई के मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्रत्येक की दो-दो छायाप्रतियां लेकर रोजगार मेले में समय से पहुंचें। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता देय नहीं














