Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeअपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना खानपुर का किया औचक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना खानपुर का किया औचक निरीक्षण

गाज़ीपुर। आज दिनांक 01.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर, गाज़ीपुर द्वारा थाना खानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष सहित विभिन्न अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा संबंधी रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन रखने और उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थाना परिसर, कार्यालय और बैरक की सफाई और अनुशासन की भी समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को स्वच्छता बनाए रखने और नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया।

साइबर सेल का निरीक्षण कर उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियानों की जानकारी ली और कर्मियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों के साथ अच्छे व्यवहार और समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन और जागरूकता के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने समर्पित सेवा, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण बनाए रखने पर जोर दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button