Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeEducationसलोनी चौहान ने राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में किया कॉलेज का नाम रोशन

सलोनी चौहान ने राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में किया कॉलेज का नाम रोशन

गाजीपुर – बाबा चंद्रदेव गर्ल्स पीजी कॉलेज महेशपुर कला की बीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा सलोनी चौहान ने महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप हैदराबाद में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। सलोनी की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक दिनेश यादव ने कहा कि “सलोनी चौहान ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से महाविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे गाजीपुर जिले को गौरवान्वित किया है। बेटियों की सफलता समाज के लिए प्रेरणा है।”

कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह यादव अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ गाजीपुर, अकरम संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन लखनऊ, तथा बाबा इन्द्रदेव गर्ल्स एज्यूकेशनल इंटीट्यूट के प्रबंधक दिनेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव, नागेन्द्र यादव, शिवमूरत यादव, अमरनाथ, आकाश, अश्वनी, अंजनी, सवरू सहित अन्य लोगों ने भी सलोनी को सम्मानित किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button