Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeअपर पुलिस अधीक्षक नगर ने दुल्लहपुर थाने का किया औचक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने दुल्लहपुर थाने का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर –  कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, गाजीपुर द्वारा थाना दुल्लहपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाने में रखे गए विभिन्न अभिलेखों, अपराध पंजिका, रजिस्टरों और मालखाने के रख-रखाव की जांच की। इसके साथ ही थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की साफ-सफाई व अनुशासन का भी निरीक्षण किया। महिला फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए थाना प्रभारी को मामलों के शीघ्र निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति विनम्र व्यवहार रखने तथा पीड़ितों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने की हिदायत दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button