Friday, January 16, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeजंगीपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जंगीपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम बधुसराय निवासी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने थाना जंगीपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 13 जनवरी 2026 को शाम करीब तीन बजे उनके जमीन से सटे विपक्षी अशोक पाण्डेय के पक्के मकान की दीवार तोड़कर जबरन उनकी जमीन की ओर दरवाजा लगाया जा रहा था। इसका विरोध करने पर अशोक पाण्डेय, उनके पुत्र यश पाण्डेय और शाहील पाण्डेय ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार, गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने हाथ, डंडे तथा ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के पिता त्रिलोकी नाथ पाण्डेय को गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अशोक पाण्डेय, यश पाण्डेय और शाहील पाण्डेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button