नोएडा पंजाबी एकता समिति (रजि.) द्वारा 11 जनवरी 2026 को सेक्टर-51 स्थित शेवरॉन बैंक्वेट में लोहड़ी पर्व का भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक महोत्सव में नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पंजाबी परिवारों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
लोहड़ी के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लोहड़ी प्रज्वलन, भांगड़ा और गिद्धा, तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास और ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से कृषि समृद्धि, सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई, वहीं समाज में भाईचारे, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक एकता का सशक्त संदेश भी दिया गया।
पारंपरिक नृत्य और गीतों ने बांधा समां
कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के संरक्षक संजय बाली ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का लोहड़ी के पावन पर्व पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रसिद्ध हरलीन सिंगर और उनकी टीम ने पंजाबी सांस्कृतिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं समिति के सदस्यों के परिवारों की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गिद्धा नृत्य कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत की रही सशक्त उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में अनेक प्रमुख और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—
कलराज मिश्र (पूर्व राज्यपाल एवं कैबिनेट मंत्री),
राजीव गुम्बर (विधायक, सहारनपुर),
देवेंद्र नागपाल (पूर्व सांसद, अमरोहा),
कैप्टन विकास गुप्ता (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त),
नवाब सिंह नागर (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश),
बिमला बाथम (पूर्व अध्यक्ष, महिला आयोग उ.प्र.),
महेश चौहान (अध्यक्ष, भाजपा नोएडा),
डॉ. आश्रय गुप्ता (अध्यक्ष, सपा नोएडा),
जोगिंदर अवाना (पूर्व विधायक),
डॉ. पल्लवी शर्मा (निदेशक, कैलाश हॉस्पिटल),
विपिन मल्हन (अध्यक्ष, एनईए),
सुनील चौधरी व राकेश यादव (प्रदेश सचिव, सपा),
रवि मिश्रा व धर्मेंद्र चौहान (वरिष्ठ भाजपा नेता),
योगेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, फोनरवा)
सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के मुख्य संरक्षक सुरेन्द्र मेहता, संरक्षक संजय बाली, जसविंदर सिंह खोखर, सतपाल सचदेव, सतपाल आनंद, अश्वनी छाबड़ा, अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, महासचिव नरेंद्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं लोहड़ी चेयरमैन विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी सहित पूरी कोर कमेटी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा आयोजित यह लोहड़ी पर्व न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव रहा, बल्कि पंजाबी समाज की एकजुटता, परंपराओं और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की प्रेरणा भी देता है।














