Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के चपेट में आने से दो...

गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस के चपेट में आने से दो युवकों की मौत

गाजीपुर – थाना शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत कस्बा दयालपुर में सोमवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस के चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

मृतकों की पहचान अजय राजभर और इंद्राज उर्फ इंद्रजीत राजभर के रूप में हुई है। दोनों आजमगढ़ जिले के थाना तरवां क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर भरथीपुर गांव के निवासी थे। बताया गया कि दोनों युवक अपनी बहन पूनम राजभर के घर खिचड़ी लेकर जा रहे थे, जो चौकड़ी थाना शादियाबाद क्षेत्र में रहती हैं। जैसे ही वे कस्बा दयालपुर के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना शादियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अजय राजभर की पत्नी इंदु राजभर की तहरीर पर नामजद बस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अजय राजभर अपने परिवार में दो भाइयों में छोटे थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button