HomeCrimeभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में जाते समय भाजयुमो मंडल महामंत्री की...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में जाते समय भाजयुमो मंडल महामंत्री की सड़क हादसे में मौत

ब्रेकिंग – लखनऊ-उन्नाव बॉर्डर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हैप्पी राजपूत (26) की मौत हो गई। वह अपने सात साथियों के साथ उन्नाव से स्कॉर्पियो गाड़ी से लखनऊ आ रहे थे। सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

लाला खेड़ा चौराहे के पास उनकी स्कॉर्पियो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए। हादसे में हैप्पी राजपूत, अनुराग राजपूत और सत्येंद्र राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीजीआई ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हैप्पी को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी को मामूली चोटें आई हैं।

हैप्पी राजपूत उन्नाव के मुर्तजानगर सोनी गांव के रहने वाले थे और मोबाइल की दुकान चलाते थे। परिवार के अनुसार उनकी 8 फरवरी को सगाई और 26 अप्रैल को शादी होनी थी। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments