Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में शातिर चोर पुलिस अभिरक्षा से फरार, महकमे में मचा हड़कंप

गाजीपुर में शातिर चोर पुलिस अभिरक्षा से फरार, महकमे में मचा हड़कंप

गाजीपुर – पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां शातिर चोर बाबूलाल मौर्य पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। यह घटना शनिवार को उस समय हुई, जब उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल ले जाया जा रहा था। फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने घटना की पुष्टि की है।

बाबूलाल मौर्य, निवासी बंका थाना कासिमाबाद, और उसका साथी पुनीत राय, निवासी शेरपुर कला थाना भांवरकोल, को मरदह और कासिमाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी और लूट की कई घटनाओं में लंबे समय से सक्रिय थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।

इनकी गिरफ्तारी कासिमाबाद थाना क्षेत्र के वेदबिहारी–भड़सर मार्ग पर हुई थी, जहां बाइक सवार आरोपियों ने चौरा गांव निवासी राजन से बैग छीनने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 32 बोर का रिवॉल्वर, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, दो मोबाइल फोन और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे। रिकॉर्ड के अनुसार बाबूलाल पर छह और पुनीत राय पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाबूलाल की फरारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button