Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeDelhi NCRनववर्ष के जश्न को लेकर नोएडा अलर्ट मोड में शहर सजा, बॉर्डर...

नववर्ष के जश्न को लेकर नोएडा अलर्ट मोड में शहर सजा, बॉर्डर सील जैसे इंतज़ाम, पुलिस की पैनी नजर

नववर्ष के स्वागत को लेकर नोएडा शहर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग चुका है। मॉल, बाजार और प्रमुख सार्वजनिक स्थल रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के नोएडा पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर अभूतपूर्व इंतज़ाम किए हैं

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि नववर्ष के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। नोएडा के तीनों जोनों के डीसीपी, एसीपी और सभी फील्ड अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मॉल्स, बाजार, बार्डर, पब्लिक प्लेसेज़ और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

चिल्ला बॉर्डर पर सख्त चेकिंग, दिल्ली से आने वाले वाहनों की गहन जांच

 नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद के नेतृत्व में चिल्ला बॉर्डर पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह, एसीपी द्वितीय स्वतंत्र कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की गई। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की भी जांच की गई।

असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) ने सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि नववर्ष के अवसर पर असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

शहर में बढ़ाई गई पेट्रोलिंग, हर थाना सक्रिय

नोएडा के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर में प्रवेश करने वाले हर वाहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button