HomeCrimeभुड़कुड़ा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

भुड़कुड़ा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 184/2025 धारा 137(2), 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 5L, 5J(2), 6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में शनिवार को उप निरीक्षक राजमणि सरोज मय पुलिस टीम द्वारा चौजा पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज बनबासी पुत्र स्वर्गीय कैलाश बनबासी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम चक फातिमा उर्फ बैरक, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमे में गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजमणि सरोज सहित थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के विरुद्ध अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments