HomePoliticsडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन कल

जमानियां। 28 मई ।उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल राम लीला मैदान, जमानियां में पुर्वाह्न 10 -30 बजे,एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम तैयारी को लेकर गुजरात सरकार के पूर्व गृहमंत्री गोवर्धन जी झापड़िया और जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी लगातार प्रवास कर रहे हैं।और कार्यक्रम के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को कहा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लोकप्रियता का लाभ भाजपा प्रत्याशी को मजबूती देते हुए विजय अंतर को बढ़ाएगा।
इस अवसर पर सभास्थल एवं हैलिपैड का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
बैठक को लोकसभा प्रभारी आर पी कुशवाहा, लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, राकेश राय,अवधेश सिंह, नृपेन्द्र उपाध्याय, संजीत सेवार्थ, हरदेव कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments